श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुरः नाबालिग प्रेमिका के साथ नाजायज संबंध का पता पत्नी को चल गया था इसलिए युवक ने नाबालिग प्रेमिका और एक अन्य नाबालिग साथी के साथ पत्नी की गला घोंटकर मार डाला फिर जंगल में आत्महत्या का रूप दिखाने फांसी पर लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
15 अप्रैल को शैलेष कुमार महरा 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा थाना जैतहरी द्वारा पत्नी गुडिया महरा के एक दिन पहले रेल्वे स्टेशन निगौरा से गुमने संबधी रिपोर्ट चौकी वेंकटनगर में दर्ज कराई थी। 18 अप्रैल को जंगल उमरिया बीट के चौकीदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि जंगल अंतर्गत सिद्ध बाबा मंदिर की पहाड़ी के पीछे कोसम के पेड़ की डगाली में एक महिला फांसी लगी मृत अवस्था में लटकी हुई है।
मौके पर पुलिस द्वारा पहुंचकर कोसम के पेड़ में लटके हुए मृतका के शव की शिनाख्त गुड़िया बाई महरा के रूप में की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतका के स्वजनों से पूछताछ की। जो यह तथ्य सामने आया कि मृतका को अंतिम बार शैलेष महरा एवं उसकी नाबालिग प्रेमिका के साथ देखा गया था। इसके बाद मृतका गुड़िया के पति शैलेष को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि अपने नाबालिग प्रेमिका के प्रेम संबंधों के कारण 14 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे प्रेमिका एवं ग्राम सिधौंरा निवासी अपने नाबालिक साथी के साथ मिलकर गुड़िया महरा के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। और घटना को आत्म हत्या दर्शाने के लिये तीनों ने मिलकर गुड़िया के शव को कोसम के पेड़ की डाली पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
बताया गया आरोपित पति ने पत्नी को स्टेशन की तरफ यह कहकर ले गया था कि तुम्हें किसी काम के कारण उसके दोस्त ने बुलाया है। मामले में मुख्य आरोपित शैलेष कुमार पिता प्रेमलाल महरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिंघौरा को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर पेश किया गया। रिमांड में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। बताया गया अपचारी बालिका जिसकी उम्र 16 वर्ष 11 माह एवं अपचारी बालक उम्र 17 वर्ष 11 माह को अभिरक्षा मे लेकर बाल न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया।











