SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » डाक्टरों की सलाह- बच्चों को धूप में न निकलने दें

डाक्टरों की सलाह- बच्चों को धूप में न निकलने दें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोलः महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 वार्ड नं.-24 में बुधवार को एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय द्वारा निश्शुल्क रूप से इस आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डाक्टर आयशा निशा ने सेहत की जांच कर बच्चों को और उनके साथ आए मां को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को इस समय धूप में न निकलने दें वर्ना उनकी सेहत खराब हो सकती है।

कार्यक्रम के अंतर्गत मातृ एवं शिशु पोषण संबंधित जानकारी प्रदान ‘की गई। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अपनी सेहत ठीक रखने की  ‘जानकारी दी गई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की जानकारी के साथ साथ गर्भावस्था में किए जाने वाले योगासन की जानकारी दी। शिविर में सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग और रोगी के अनुसार चिकित्सा दी गई। इस शिविर में मीना सिंह का सहयोग रहा। जिले के अत्य आंगनबाडी केंद्रों में भी इसी तरह से आयोजन हुए।

जिला आयुष चिकित्सालय में स्वर्णप्राशन आज

जिला आयुष चिकित्सालय में आज 24 अप्रैल को स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय डा. आयशा निशा ने बताया कि पुष्यनक्षत्र पर इस बार भी 24 अप्रैल को आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में स्वर्णभस्म युक्त औषधि का सेवन कराया जाता है। डा. आयशा निशा ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 200 बच्चे इसका लाभ ले रहे हैं। यह औषधि बच्चों के सर्वांगीण विकास में लाभदायक है। इसके नियमित सेवन से शरीर व बुद्धि का बेहतर विकास होता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us