SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » खटवानी सुजुकी में लांच हुई नई बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर

खटवानी सुजुकी में लांच हुई नई बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोलः शहर में आटोमोबाइल प्रेमियों के लिए 20 अप्रैल की शाम खास बन गई, जब सुजुकी की लोकप्रिय स्कूटर बर्गमैन स्ट्रीट की नई जनरेशन का भव्य लॉन्च शहडोल के खटवानी सुजुकी शोरूम में किया गया।

बायपास स्थित लल्लू सिंह चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष घनश्यामदास जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने विधिवत लांचिंग कर वाहन का अनावरण किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों और ऑटोमोबाइल उत्साही लोगों की उपस्थिति रही। खटवानी सुजुकी के प्रतिनिधि विनोद विश्वकर्मा ने बताया कि बर्गमैन स्ट्रीट ने 2018 में लांचिंग के बाद से 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और यह लगातार तेजी से बढ़ने वाले माडलों में शामिल रही है।

नई जनरेशन में कंपनी ने डिजाइन, परफार्मेंस और फीचर्स में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो इसे पहले से अधिक प्रीमियम और आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कूटर ज्यादा स्टाइल, ज्यादा आराम और बेहतर परफार्मेंस के कांसेप्ट पर तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को लग्जरी राइडिंग का अनुभव मिलेगा। नया माडल खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल के साथ आरामदायक और स्मूद ड्राइव चाहते हैं। इस दौरान शोरूम मैनेजर खालिद अंसारी, वर्कशाप मैनेजर शुभम सैनी, राहुल विश्वकर्मा सहित पूरी टीम मौजूद रही।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us