श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोल : महर्षि विद्या मंदिर के पूर्व छात्र शौर्य गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता मां प्रियंका गुप्ता ने जेईई ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में 99 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी कड़ी में उज्ज्वल पयासी पुत्र स्व. रामसुमन पयासी एवं दादा रामनारायण पयासी ने भी 98 परसेंटाइल प्राप्त कर अपने विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इन दोनों ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे महर्षि विद्या मंदिर परिवार को हर्षित होने का अवसर दिया है। इसी तरह अश्विन श्रीवास्तव पुत्र डा हर्ष एवं मां डा नीरजा श्रीवास्तव ने 93 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। विद्यालय की प्राचार्य डा. भावना तिवारी ने इस उपलब्धि पर इन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











