श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुरः भालूमाड़ा नगर में मंगलवार – बुधवार की रात युवक द्वारा जहर खाने से उसकी बिगड़ी तबीयत और इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। नगर के लोग स्तब्ध हैं। जिस घर में शादी की खुशियां थी वहां अब मातम पसरा हुआ है।
यह घटना नगर के वार्ड क्रमांक 11 दफाई नंबर तीन में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे विजय कुमार पिता धर्मराज कोरी उम्र 45 वर्ष को नाजुक हालत में कालरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। मरीज को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है किं मरीज को ले जाते समय अनूपपुर से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
इस दुखद घटना से नगर वार्ड परिवार के लोग सकते में आ गए बताया गया कि मृतक के छोटे भाई की शादी 20 अप्रैल को थी मंगलवार को बहू को लेकर वापस घर आए थे। घर में हर और शादी की खुशियां थीं। आस पड़ोस – नात रिश्तेदार सभी लोग मौजूद थे। इस — बीच रात लगभग 10:30 बजे पता चला कि विजय ने कुछ खा लिया है।











