SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » श्योपुर के जंगल में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, शादी न होने से उठाया खौफनाक कदम

श्योपुर के जंगल में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, शादी न होने से उठाया खौफनाक कदम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    श्योपुर। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिजनों ने एक दिन पहले ही दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुमशुदगी के बाद जंगल में मिले शव

पुलिस के अनुसार 15 अप्रैल को दोनों के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को जंगल में एक पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रेम संबंध और सामाजिक बाधाएं बनी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नाबालिग एक-दूसरे को जानते थे और भिलाला समाज से संबंध रखते थे। परिजन उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। लड़का-लड़की के नाबालिग होने के कारण कोर्ट मैरिज भी संभव नहीं थी। इसी कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

अलग-अलग फंदों से दी जान

थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर के मुताबिक लड़की ने दुपट्टे से और लड़के ने तौलिए से फांसी लगाई। दोनों ने एक ही पेड़ पर आत्महत्या की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us