SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बच्चों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का संदेश

बच्चों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ने का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर में आयोजित बैठक में इस शिविर की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि यह समर कैंप कोतमा, पुष्पराजगढ़, जैतहरी, जिला खेल परिसर अनूपपुर तथा राजनगर बनगवां में संचालित होगा। शिविर के माध्यम से 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को खेल प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ा जाएंगा।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने सुझाव दिया कि अधिक से अधिक बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें खेलों के माध्यम से अनुशासित एवं जागरूक नागरिक बनाया जाए, ताकि वे स्वयं प्रेरित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम ने सभी संबंधितों से अपील की कि शिविर स्थलों पर अधिक से अधिक [ बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से बच्चों में अच्छे नागरिक बनने के गुण विकसित करना – हम सभी की जिम्मेदारी है। समर कैंप के जरिए खेल, संस्कार और जागरूकता से गढ़ेंगे बेहतर नागरिक। इस स्लोगन के माध्यम से बैठक में सभी को प्रेरित किया

बैठक में जिला वालीबाल संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रचेता, खेल युवा कल्याण विभाग के प्रभारी रामचंद्र यादव, ग्रामीण युवा समन्वयक जैतहरी जिला अनूपपुर स्टेट रेफरी वालीबाल वालीबाल संघ के सह सचिव हरिशंकर दिनेश कुमार सिंह चंदेल, जिला समन्वयक यादव, ग्रामीण विकासखंड कोतमा मिथिलेश सिंह नेताम, ग्रामीण युवा समन्वयक पुष्पराजगढ़ खेलन प्रसाद कोल, व्यायाम शिक्षक धनीराम वनवासी, व्यायाम शिक्षक कराते कोच शिवानी केसरवानी, कराटे कोच रश्मि ताम्रकार, ताइक्वांडो कोच सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us