श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- उमरिया : जिला अंतर्गत ग्राम भरौला स्थित मिर्च मसाला ढाबा के समीप सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार ढाबा के पास एक खड़े ट्रक से ऑटो टकरा गया जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कटनी से ऑटो में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने पाली (शहडोल) जा रहे थे। वहीं भरौला के पास खड़े ट्रक से ऑटो पीछे से जा टकराया। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे में सभी घायलों को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही सतेंद्र वर्मा जी के निर्देशन में तत्काल 108 एम्बुलेंस की 3 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो में सवार हिमांशी (पति दिनेश), उम्र 22 वर्ष गौरी बाई (पति मुन्नू चौधरी), उम्र 35 वर्ष, मोनू चौधरी (पिता सुशील चौधरी), उम्र 16 वर्ष, आकाश चौधरी (पिता दिनेश चौधरी), उम्र 2 वर्ष, राजा चौधरी (पिता ओमप्रकाश) उम्र 22 वर्ष कलावती (पति शंभु चौधरी), उम्र 50 वर्ष सभी घायल -कटनी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।










