SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नगर परिषद बनगवां में मनाई गई डा. आंबेडकर की जयंती

नगर परिषद बनगवां में मनाई गई डा. आंबेडकर की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-  राजनगरः   नगर परिषद बनगवां के राजीव गांधी प्रांगण में डा भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती मनाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित उपस्थित अतिथियों ने भारत माता एवं अंबेडकर जी के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पसुरेश गौतम ने कहा कि अंबेडकर जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने समाज

में समानता लाने का कार्य किया। सामाजिक भेदभाव दूर करते हुए लोगों को सभी स्तर की सुविधा दिलाने का अधिकार दिलाया यही कारण है कि आज सभी बेहतर जीवन गुजार रहे हैं। देश के सामाजिक विकास में अंबेडकर जी का योगदान अतुलनीय रहा है। कार्यक्रम में नगर परिषद बनगवां उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, पाषर्दगढ़, एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us