SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल-डिंडौरी-नैनपुर तक रेल लाइन बिछाने होंगे प्रयास

शहडोल-डिंडौरी-नैनपुर तक रेल लाइन बिछाने होंगे प्रयास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोलः संभाग में वैश्य समाज की समीक्षा बैठक एक स्थानीय होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी पदम खेमका ने किया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि शहडोल से मलाजखंड को जोड़ने के लिए डिंडौरी होते हुए नैनपुर तक नई रेल लाइन बिछाई जाए। इस मुद्दे पर संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव को सांसद, रेल मंत्री और प्रधानमंत्री स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

इसके लिए एक सुविचारित रणनीति तैयार की जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, ज्ञापन सौंपना और जनसमर्थन जुटाने जैसे कदम शामिल होंगे। दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय वैश्य महासम्मेलन के लिए एक भवन के निर्माण से जुड़ा रहा। इसी तरह से संगठन को मजबूत बनाने महिला इकाई की गतिविधियों को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता, ज्योति जैन, मनोज गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता के सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us