SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » यूआइटी उत्सवः कैरम प्रतियोगिता के सेमी फाइनल की तस्वीर साफ

यूआइटी उत्सवः कैरम प्रतियोगिता के सेमी फाइनल की तस्वीर साफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोलः यूआइटी उत्सव 2026 के चौथे दिन कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 80 प्रतिभागियों में से चार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। इन मुकाबलों का आयोजन 10 अप्रैल को होगा। बैडमिंटन गर्ल्स के सेमीफाइनल में संचिता सेन ने नाजिया हसन को 2-1 सेट से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।

अब फाइनल मुकाबला संचिता सेन और बी खुशी के बीच होगा। महिला वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें माइनिंग टीम ने मैकेनिकल टीम को 32-24 अंकों से हराया। बालीबाल में माइनिंग द्वितीय वर्ष ने माइनिंग तृतीय वर्ष को 2-1 से हराकर जीत हासिल की। कबड्‌डी में भी माइनिंग द्वितीय वर्ष की टीम ने माइनिंग प्रथम वर्ष को पराजित किया। क्रिकेट मैच में मैकेनिकल तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक विचारपुर के वाइस प्रेसिडेंट माइंस एस के एच कादरी ने टॉस कराया। मैकेनिकल तृतीय वर्ष की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया और 23 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस अवसर पर श्री कादरी ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वाद-विवाद, गायन, नृत्य और नाटक का सफल आयोजन किया गया, जिसने उत्सव में रंगारंग माहौल बना दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us