SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जमुई में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का आरोप

जमुई में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल : जिला मुख्यालय के समीपी गांव जमुई और आसपास के क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही है। आम उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा एलपीजी गैस सिलिंडरों की अवैध तरीके से जमाखोरी कर ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। जहां एक ओर सरकार द्वारा रसोई गैस को सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूल कर सिलिंडर दिए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल का कहना है कि इसकी शिकायत अब तक प्राप्त नहीं हुई है, यद्यपि मामले में जांच कराई जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us