SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सर्विकल कैंसर से बचाव के

सर्विकल कैंसर से बचाव के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   लिए लगवाएं एचपीवी वैक्सीन शहडोलः कलेक्टर, डा. केदार सिंह ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि भारत सरकार द्वारा सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में भाग लें। इस अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली और 15 वर्ष 03 माह तक की बेटियों को लगभग 4 हजार रुपये मूल्य का एचपीवी. वैक्सीन निश्शुल्क लगाया जा रहा है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा में महत्वपूर्ण है और बेटियों को गंभीर बीमारियों से बचाता है।

कलेक्टर ने सभी बहनों और बेटियों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए 09 स्वास्थ्य संस्थाओं का चयन किया गया है, जिसमें मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल बुढ़ार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य शामिल हैं। टीकाकरण प्रशिक्षित स्टाफ, चिकित्सकों की उपस्थिति में कर रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us