SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन बाद होगी सिलिंडर की बुकिंग

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन बाद होगी सिलिंडर की बुकिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   उमरियाः जिले मे घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है। कई उपभोक्ता गैस खत्म होने की बात कहते हुए तत्काल सिलिंडर देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन एजेंसी कर्मचारियों ने शासन की गाइडलाइन का हवाला देते हुए ऑनलाइन बुकिंग कराने की सलाह दी। उपभोक्ताओं का कहना है कि मोबाइल से कॉल करने पर न तो बुकिंग नंबर लग रहा है और न ही डीएसी (डिलेवरी अगेंस्ट कस्टमर) का संदेश मिल रहा है। इससे लोगों को गैस की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

नई गाइडलाइन लागूः गौरतलब है कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन लागू की है। इसकें अनुसार शहरी क्षेत्रों में पिछली फिलिंग के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही नया सिलिंडर बुक कराया जा सकता है। उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 84549-55555 पर मिस्ड कॉल या 77189-55555 पर काल कर एलपीजी बुक करनी होती है। स्थिति अभी नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन उपभोक्ताओं की बढ़ती चिंता और एजेंसियों पर लग रही भीड़ को देखते हुए आवश्यक है कि संबंधित विभाग सक्रिय भूमिका निभाए। गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाकर ही इस समस्या को समय रहते नियंत्रित किया जा सकता है। मध्य-पूर्व में जारी युद्ध और संभावित गैस संकट की आशंका से लोगों में घबराहट बढ़ गई है। इसी कारण एक साथ बड़ी संख्या में बुकिंग होने से सर्वर पर दबाव बढ़ गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us