SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » रीवा में तीन होटलों से पकड़े गए 14 घरेलू गैस सिलिंडर, प्रशासन कर रहा रेस्टोरेंट्स की जांच

रीवा में तीन होटलों से पकड़े गए 14 घरेलू गैस सिलिंडर, प्रशासन कर रहा रेस्टोरेंट्स की जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   रीवा। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने गत रविवार देर रात को बीड़ा–सेमरिया रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की।

जांच के दौरान जायका जंक्शन रेस्टोरेंट से 3, सिंह रॉयल रेस्टोरेंट से 6 और रवींद्र होटल से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।इस प्रकार कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई में बरामद हुए। खाद्य विभाग ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।

इस मामले में संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार किया गया है। खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us