SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अधिक पैसे लेकर सिलिंडर देने का वीडियो चर्चा में

अधिक पैसे लेकर सिलिंडर देने का वीडियो चर्चा में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोलः जिले में रसोई गैस को लेकर अचानक बढ़ी मांग और किल्लत की चर्चाओं के बीच प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें लग रही है। वहीं कालाबाजारी का वीडियो भी सामने आया है।

प्रसारित हो रहे वीडियो में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी गोदाम में आए एक व्यक्ति को निर्धारित कीमत से ज्यादा राशि लेकर सिलेंडर देता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद एक अन्य उपभोक्ता ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। उधर, शहडोल में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने । भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us