SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शब-ए-कद्र आज, नूरी मस्जिद में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

शब-ए-कद्र आज, नूरी मस्जिद में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः रमजान महीने की पवित्र और बरकत, वाली रात शब-ए-कद्र इस वर्ष 16 मार्च (27वीं रमजान की रात) को मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित साल भी नूरी मस्जिद धनपुरी में इस किए जाएंगे। नूरी मस्जिद कमेटी के सदर शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शब-ए-कद्र की रात को इस्लाम में हजार महीनों से भी ऊपर माना गया है।

मान्यता है कि इसी मुबारक रात में कुरआन शरीफ का नुजूल (अवतरण) हुआ था, इसलिए यह रात रमजान की सबसे अहम और पवित्र रात मानी जाती है। इस अवसर पर नूरी मस्जिद में नमाज, कुरआन की तिलावत, तकरीर और इबादत का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो पूरी रात जारी रहेगा। मस्जिद कमेटी की ओर से रात में इबादत करने वाले लोगों के लिए सेहरी (शहरी) का भी विशेष प्रबंध किया गया है। मस्जिद कमेटी ने धनपुरी नगर के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मस्जिद पहुंचकर इस मुबारक रात में इबादत करें और सवाब हासिल करें।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us