श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव द्वारा खेलो एमपी अभियान के माध्यम से खिलाड़ियो को प्रतिभाओ को निखारने के लिए एवं मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ के आयोजन के माध्यम से खेलो को बढावा दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय बालक एवं बालिका वर्ग कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पारंपरिक खेलों को बढावा देने के लिए ग्रामस्तर से लेकर जिला स्तर तक कबडडी प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आठ टीमें और बालिका वर्ग में चार टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता नाकआंउट पद्धति से आयोजित की गई है। विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। पहला मैच बालिका वर्ग में जनपद पंचायत जयसिंहनगर एवं पं शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम के मध्य खेला गया। पहले दिन कार्यक्रम में सहायक संचालक संजय पाण्डेय. सहित तमाम जिम्मेदार मौजूद रहे।










