SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को करें और अधिक विस्तारित : कलेक्टर

आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को करें और अधिक विस्तारित : कलेक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः जिले में आयुष स्वास्थ्य सेवाओ को और अधिक विस्तारित करने के साथ ही योग, प्राणायाम जैसी अन्य गतिविधियां भी प्राथमिकता से संचालित की जाएं। ग्रामीण क्षेत्रो में. संचालित आयुर्वेद औषधालयों में संस्थागत प्रसव बढावा दिया जाए। यह बात कलेक्टर डा केदार सिंह ने बुधवार को जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवाओ का बेहतर ढंग से विस्तार किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के संचालन हेतु आय व्यय विवरण, सेवा शुल्क पुनर्निर्धारण, आवश्यक यंत्र एवं  उपकरणों की खरीद, निर्माण एवं मरम्मत कार्य जैसे अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में पंचकर्म के दौरान विद्युत व्यवस्था बनाएं रखने के लिए इनवर्टर सेट लगाया जाए। उन्होंने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में गर्मी के दिनों में रोगियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक

नग वाटर कूलर दान में उपलब्ध कराने की भी बात कही। कलेक्टर ने अग्नि शमन शोधक यंत्र, हिमोग्लोबिन टेस्टिंग किट एवं मशीन, चलने में असक्षम रोगियों के लिए बाकर की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओ के लिए डीएमएफ मद से 1 लाख रुपये उपलब्ध कराने की बात कही। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में सीवेज चैम्बर एवं बोरवेल मरम्मत के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। बरसात के दिनों में परिसर में पानी भर जाने से बचाव के लिए फिलिंग एवं लेवलिंग और पेपर ब्लाक्स लगाने की व्यवस्था रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी पालिका अधिकारी आशा भंडारी, जिला डा शशि प्रभा पांडेय, मुख्य नगर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डा आयशा निशा एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us