SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » आपसी विवाद पर साले ने जीजा की बाइक फूंक डाली

आपसी विवाद पर साले ने जीजा की बाइक फूंक डाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गोदावल में पारिवारिक विवाद के चलते मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। जीजा-साले के बीच चल रहे झगड़े के बीच हुई घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू कराया। पुलिस के अनुसार गोदावल तिराहा निवासी मोनू कुमार सोनी के घर के बाहर उनकी मोटरसाइकिल, खड़ी थी। बुधवार की सुबह जीजा-साले के बीच हुए विवाद समय साले ने गुस्से में आकर मोटरसाइकिल में आग लगा दिया और भाग गया।

घटना के बाद घर में सो रहे मोनू कुमार सोनी और उनके स्वजन जागे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल जल चुकी थी। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग को बुझाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोनू कुमार सोनी नै पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि रात के समय डायल 112 में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपित की तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us