SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा, शव पेड़ पर लटकाकर आत्‍महत्‍या दिखाने की साजिश

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा, शव पेड़ पर लटकाकर आत्‍महत्‍या दिखाने की साजिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    सतना। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और घटना को छुपाने के लिए शव को जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी पर लटका दिया।

मझगवां पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को ग्राम मोटवा निवासी विनोद कुमार सतनामी ने सूचना दी थी कि मोटवा जंगल में लखटकिया साकेत के खेत के पास महुआ के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 10/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान शव की पहचान ग्राम किटहा थाना जैतवारा निवासी राजाभइया डोहर (45 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 2 मार्च को वह अपनी पत्नी रामबाई डोहर और बाबूलाल चौधरी के साथ मजदूरी करने गया था, लेकिन रात में केवल पत्नी ही वापस लौटी।

पूछताछ के दौरान फंसी पत्नी
  • पुलिस की पूछताछ में पत्नी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। परिजनों ने यह भी बताया कि रामबाई और बाबूलाल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर राजाभइया आपत्ति करता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
  • पुलिस ने संदेह के आधार पर रामबाई डोहर और बाबूलाल चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने योजना बनाकर राजाभइया को शराब पिलाई और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
  • बाद में हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को जंगल में महुआ के पेड़ से फांसी पर लटका दिया।
  • मामले में पुलिस ने आरोपित बाबूलाल चौधरी (40 वर्ष) निवासी ग्राम भैसवार थाना कोठी और रामबाई डोहर (35 वर्ष) निवासी ग्राम किटहा थाना जैतवारा के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उन्हें 9 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
  • पुलिस ने आरापितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, शराब के खाली क्वार्टर, हरे मटर का रैपर तथा मृतक की चप्पल जब्त की है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us