SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर दोनों की मौत; चालक फरार

Shahdol News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को कुचला, मौके पर दोनों की मौत; चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी केशवाही के ग्राम पडरिया में मंगलवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार महिला और पुरुष को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए और वाहन उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी केशवाही पुलिस और बुढार थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की वजह से हुआ है, जो टक्कर मारने के बाद चालक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और अन्य थानों को भी अज्ञात वाहन की जानकारी दे दी है ताकि उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला और पुरुष पति-पत्नी थे और पास के ही गांव के रहने वाले थे। दोनों किसी काम से बाहर गए थे और बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us