SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » प्यार में मिला धोखा… होली पर मिलने के लिए बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्यार में मिला धोखा… होली पर मिलने के लिए बुलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-     भोपाल। कोलार में एक युवक ने दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक कोलार क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है। करीब छह महीने पहले उसकी आरोपित करण से दोस्ती हुई थी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया था। इसी दौरान होली के दिन छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

दूसरे दिन स्वजनों को पता चला कि वह करण के साथ है। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची, तो छात्रा मिल गई। जहां छात्रा ने अपनी मां को बताया कि आरोपित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जबरदस्ती रोककर रखा। इस बात का खुलासा होने पर पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us