श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः थाना सोहागपुर पुलिस ने बीते दिनों छात्रावास से गायब हुई एक छात्रा को खोज निकाला है। पुलिस ने बताया है कि छात्रा के पिता ने थाना आकर रिपोर्ट वर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिग पुत्री 17 फरवरी को एकलव्य आवासीय विद्यालय से बिना बताए कहीं चली गई।
बाद में रात्रि में उसकी दोस्त ने बताया कि रात्रि में मेरे कमरे में सोने आई थी इसके बाद रात्रि होने पर अपने कमरे में चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। पिता द्वारा संदेह व्यक्त किया गया था कि अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।







