SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में डबरा जाने के लिए शराब पीकर पहुंचा पति तो पत्नी ने परिचित संग मिल गला रेत शव फेंक दिया

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में डबरा जाने के लिए शराब पीकर पहुंचा पति तो पत्नी ने परिचित संग मिल गला रेत शव फेंक दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  दतिया। पति के नशे की आदत और पैसे के लिए हर रोज की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने अपने परिचित के साथ मिलकर उसकी गला काटकर हत्या कर डाली। इसके बाद दोनों आरोपित शव को कार में ले जाकर चिरुला थाना क्षेत्र के फुलरा रोड पर फेंककर भाग निकले।

19 फरवरी को फुलरा रोड, कालापहाड़ रेंज में शव पुलिस ने बरामद किया था, जिसका गला कटा हुआ था। पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए इंटरनेट मीडिया पर फोटो प्रसारित किए गए और आसपास के जिलों एवं अन्य राज्यों के कंट्रोल रूम को सूचना भेजी गई।

चिरुला थाना प्रभारी ने क्या कहा?

इस जांच के दौरान मोनू राणा निवासी अर्रोली ने मृतक की पहचान अपने चाचा कल्याण पुत्र रामस्वरूप राणा निवासी अर्रोली थाना उटीला जिला ग्वालियर के रूप में की। चिरुला थाना प्रभारी नितिन भार्गव ने बताया कि 39 वर्षीय मृतक कल्याण सिंह जाट की हत्या की जांच में स्पष्ट हुआ कि हत्या घटनास्थल पर नहीं, बल्कि किसी अन्य स्थान पर की गई थी।

सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को फुलरा रोड किनारे फेंक दिया था। मृतक और उसकी पत्नी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। मृतक की पत्नी हेमलता और उसके साथी अमित सूरी निवासी शिंदे की छावनी ग्वालियर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

2015 में प्रेम विवाह हुआ था

मृतक कल्याण सिंह और हेमलता का वर्ष 2015 में प्रेम विवाह हुआ था। यह हेमलता की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके दो बच्चे हैं। पहले पति की मृत्यु हो चुकी है। जिसकी अनुकंपा नियुक्ति शिक्षा विभाग में हेमलता को मिली है। वहीं कल्याण और हेमलता की कोई संतान नहीं थी।

कल्याण शराब पीने का आदी था। वह हेमलता से हर रोज पैसे मांगता था और मारपीट भी करता था। इस सबसे हेमलता परेशान थी। घटना वाले दिन हेमलता अपने परिचित अमित सूरी के साथ 18 फरवरी को डबरा में बागेश्वर महंत के आयोजन में शामिल होने कार से जा रही थी।

शव को कार से लेकर चिरुला क्षेत्र में पहुंचे

पति कल्याण को भी बुलाया। जो शराब पीकर पहुंच गया। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। जिसके बाद हेमलता ने अमित के साथ मिलकर कल्याण को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। नशे की हालत में कल्याण की गला रेतकर हत्या कर शव को कार से लेकर चिरुला क्षेत्र में पहुंचे और शव फेंककर चले आए।

इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी हेमलता और उसके साथी युवक अमित सूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने कार और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us