SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » कबड्डी प्रतियोगिता में पुष्पराजगढ़ प्रथम

कबड्डी प्रतियोगिता में पुष्पराजगढ़ प्रथम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   अनूपपुरः भारत सरकार की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत नवाचार एवं पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर की टीम ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता जिला मुख्यालय अनूपपुर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह उपाध्यक्ष पार्वती राठौर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

जानकारी अनुसार जनपद पंचायत अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ के मध्य हुए मुकाबले में कबड्डी खिलाड़ियों ने खेल को रोमांचक बना दिया। जनपद पंचायत अनूपपुर की टीम ने चौथा स्थान, जैतहरी ने तीसरा स्थान तथा कोतमा ने द्वितीय व पुष्पराजगढ़ टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। पुरस्कार के रूप में प्रथम पुरस्कार विजेता पुष्पराजगढ़ की टीम को ट्राफी, प्रमाण पत्र, मेडल, तथा नगद पुरस्कार के रूप में 21 हजार रुपए प्रदान किए गए इस तरह द्वितीय पुरस्कार के रूप में कोतमा को 11 हजार, ट्राफी तथा मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए पुरस्कार के रूप में 51 सौ रूपये की राशि, ट्राफी तथा मेडल व प्रमाण पत्र जैतहरी टीम को तथा सांत्वना चौथा पुरस्कार के रूप में जनपद पंचायत अनूपपुर को 11 सौ तथा ट्राफी, मैडल व प्रमाण पत्र अतिथियों ने प्रदान किए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us