SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सब्जी मंडी गंज में 10 दुकानों से जब्त की गई 22 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज पालीथिन

सब्जी मंडी गंज में 10 दुकानों से जब्त की गई 22 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज पालीथिन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शहडोलः नगर पालिका टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज पालीथिन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत सब्जी मंडी गंज क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर कार्रवाई की है। । यह कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी के निर्देशन में हुई। इस दौरान थोक एवं फुटकर विक्रेताओं की 10 दुकानों पर . छापामार कार्यवाही करते हुए 22 किलो 550 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज पालीथिन जब्त की गई। नियमों का – उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों – पर कुल 2800 रूपए का अर्थदंड भी = लगाया गया तथा भविष्य में प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसका उपयोग पर्यावरण, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था के लिए अत्यंत हानिकारक है। नगर पालिका द्वारा व्यापारियों को कपड़े एवं जूट के थैलों सहित अन्य पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान एसआई अनिल महोबिया, भूपेश कोरे, संतोष लखेरा, दुर्गेश गुप्ता, महेश साहू, आईसी टीम से गौरव एवं उनकी टीम तथा फायर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us