SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » देश भर के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञों का होगा जमावड़ा, तीन दिन लगेगा शिविर

देश भर के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञों का होगा जमावड़ा, तीन दिन लगेगा शिविर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः आगामी मार्च महीने में आयोजित होने वाले रोटरी राहत निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में देश के जाने. माने संस्थाओं के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा होगा। रोटरी क्लब शहडोल, मंडला मैकल एवं जबलपुर, राजकृष्ण तन्खा फाउंडेशन, चिरायु मेडिकल कालेज व हास्पिटल व स्वास्थ्य विभाग मप्र शासन द्वारा 13, 14 व 15 मार्च को शहडोल के पालिटेक्निकल ग्राउंड में आयोजित इस ने शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक आएंगे।

आयोजक संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार शिविर में मुंबई के लीलावती तथा बाम्बे हास्पिटल, मेदांता मेडिसिटी गुरुग्राम, मनिपाल हास्पिटल दिल्ली, चिरायु अस्पताल भोपाल, जबलपुर रिसर्च सेंटर, आपोलो जबलपुर के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल व मेडिकल कालेज के विषय विशेषज्ञ चिकित्सक अपने सेवाएं देंगे। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के प्रयासों से शहडोल संभाग में दूसरी बार आयोजित हो रहे शिविर में आधुनिक तकनीकों द्वारा रोग का इलाज व आपरेशन निरूशुल्क रप से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिवि में हृदय रोग, कैंस, बांझपन का पक्षण, हड्डी, बच्चेदानी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कटे फटे होंठ, नाक कान गला, मोतियांबद व आंख के अन्य रोग, लेप्रोस्कोपिक पद्धति से पथरी एवं पेट, हान्यिा, दांतों का इलाज के साथ नशा मुक्ति के सलाह दिए जाएंगे। शिविर स्थल पर ही डिजिटल एक्सरे, सोनोग्राफी, ईको, ईसीजी, आंख की जांच, डायबिटीज की जांच, फेफड़ों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया जाएगा। शिविर की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं।

प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो चुका है। शिविर को लेकर स्थनीय संस्थाओं एवं चिकित्सा संस्थाओं जैसे आदित्य वर्धन, अमृता, श्रीराम हास्पिटल आदि कां सहयोग मिल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us