SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया:वन विभाग ने घेराबंदी कर किया जब्त, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

शहडोल में खैर लकड़ी से भरा वाहन पकड़ाया:वन विभाग ने घेराबंदी कर किया जब्त, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल के दक्षिण वनमंडल के वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने खैर प्रजाति की लकड़ी से लदे एक वाहन को जब्त किया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया है।वाहन को नरसरहा काष्ठागार डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने वाहन को पकड़ा

यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र शहडोल के सर्किल शहडोल अंतर्गत की गई। बीती रात ग्राम छपराटोला क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने 5 नंबर रेलवे ब्रिज के पास कच्ची सड़क से गुजर रहे वाहन क्रमांक एमपी 18 एल 1157 को रोका।

ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

तलाशी के दौरान वाहन में खैर प्रजाति की लकड़ी लोड पाई गई। पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम अनुज पिता बुद्ध कोल, निवासी बमुरा बताया। चालक खैर लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वन अपराध पंजीबद्ध किया। जब्त किए गए वाहन को नरसरहा डिपो में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us