SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बुढार हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

बुढार हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल। बुढार थाना क्षेत्र में बुढार-शहडोल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। सरफा फूल के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक धनपुरी का निवासी था। वह गुरुवार रात अपनी बाइक से अपने मामा के घर जमुई जा रहा था। सरफा फूल के पास हाईवे पर पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और बुढार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। मृतक की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 18 एमएल 8098 है, जबकि हादसे में शामिल कार का नंबर सीजी 15 बी 7982 है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। कार चालक की भूमिका और संभावित लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की अपील की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us