SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » जबलपुर के सिहोरा में रेत व्यापारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, मौत

जबलपुर के सिहोरा में रेत व्यापारी को दिन-दहाड़े मारी गोली, मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         व्यापारी युवक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खितौला थाने समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात से स्थानीय लोग भड़क गए और सड़क पर चक्काजाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जबलपुर। सिहोरा के ​खितौला में गुरुवार को नकाबपोश बदमाशों में एक युवक को रोककर गोली मार दी। मृतक रेत व्यापारी है। बदमाशों ने बाइक से जा रहे युवक को पहले रोका और फिर एक के बाद तीन फायर किए। गोली बहुत करीब से मारी गई।

इस बीच व्यापारी युवक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ​खितौला थाने समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात से स्थानीय लोग भड़क गए और सड़क पर चक्काजाम व प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

जमकर नारेबाजी की। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।

बाइक छोड़कर भागा तो किया पीछा
  • बाइक पर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने रोका। वह भागा तो उसका पीछा किया। एक बदमाश ने उसे पकड़कर सड़क पर पटक दिया। दूसरे ने युवक से सिर से सटाकर तीन गोलियां चला दीं।
  • वारदात का वीडियो भी सामने आया है। वारदात खितौला थाना इलाके में बारीबहु स्टेडियम के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
  • हमलावर जिस मोटरसाइकिल पर आए थे, उसी पर बैठकर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस ने बताया कि ​खितौला निवासी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ चिन्टू (50) रेत का व्यापार करता था। गुरुवार दोपहर वह बाइक से घर से निकला।
  • वह एक वा​शिंग सेन्टर के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे। उस पर फायरिंग की। फार मिस हो गया। बचने के लिए धर्मेन्द्र ने बाइक रोकी।
  • वह वा​शिंग पिट की ओर भागा, बदमाश ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। एक बदमाश ने धर्मेन्द्र को जमीन पर गिराया और दूसरे ने उस पर एक के बाद एक दो फायर किए, जिस कारण धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई।
चक्काजाम मिला आश्वासन तो किया अंतिम संस्कार
  • पुलिस ने शव का पीएम कराया। जिसके बाद शव का स्वजन को सौंप दिया। लेकिन स्वजन और क्षेत्रीय लोग शव लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। वहां शव रखकर नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू कर दिया।
  • प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सिहोरा के बदमाश आशीष विश्वकर्मा उर्फ अस्सू पर हत्या कराने का आरोप लगाया।
  • पुलिस अफसरों ने जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन समाप्त हुआ और देर शाम धर्मेन्द्र के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
  • धर्मेंद्र की सिहोरा गौरेया मोहल्ला निवासी आशीष विश्वकर्मा उर्फ अस्सू से रंजिश थी। अस्सू ने दस साल पहले भी धर्मेन्द्र पर फायरिंग कर उसकी हत्या की को​शिश की थी।
  • धर्मेन्द्र घायल हो गया था। उस वक्त पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले में न्यायालय से अस्सू को सजा भी सुनाई थी।
चार सितम्बर को अस्सू पर फायरिंग

अस्सू चार सितम्बर की रात दोस्त सौरभ के साथ बाबाताल के पास बैठा था। तभी वहां दीपक पटेल, आजाद पटेल व एक अन्य पहुंचे। गोली लगने के कारण आशीष जख्मी हो गया था। मामले में ​खितौला पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अस्सू ने धर्मेन्द्र पर संदेह जाहिर किया था, लेकिन धर्मेन्द्र के वारदात में शामिल होने के साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले थे।

दो बदमाशों ने धर्मेन्द्र पर फायरिंग कर उसकी हत्या की। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम सक्रिय है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अंजना तिवारी, एएसपी

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us