SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Damoh News: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, लोगों ने की थी शिकायत

Damoh News: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, लोगों ने की थी शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-         दमोह कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुरा में शराब पीकर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उनका पैदल जुलूस भी निकाला गया, ताकि लोगों में इन बदमाशों की दहशत खत्म हो सके। रास्ते में अपराधियों से नारे लगवाए गए कि अपराध करना पाप है।

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर सीता बावली बायपास से आरोपी टुंडा उर्फ आशिक पिता बाबू खान 24, रज्जाक पिता शेख इशाद खान 28 व जमील शाह पिता भूरे फकील शाह तीनों निवासी चैनुपरा को पकड़ा गया है। उन पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बता दें कि इन आरोपियों ने चैनपुरा में कन्याशाला के पास पहले शराब पी और फिर वार्ड की महिलाओं, पुरुषों को गालियां दी थीं और हथियार लहराए थे। इसका विरोध करने पर पवन पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद वार्ड के सैकड़ों लोगों ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मामला दर्ज कर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया था और शेष आरोपी भाग निकले थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सैकड़ों लोगों ने किया था प्रदर्शन

बुधवार सुबह आरोपियों ने शराब पीकर इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाई थी। यह इनका रोज का काम हो गया था। इनकी शराबखोरी के चलते स्कूल जाने वाली छात्राएं और महिलाओं में काफी दहशत थी। तब एक युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। तब वार्ड के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us