SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सतना में अंधेरी पुलिया पर दिव्यांग हमलावर ने किया फायर, विद्युत कर्मचारी घायल

सतना में अंधेरी पुलिया पर दिव्यांग हमलावर ने किया फायर, विद्युत कर्मचारी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      Satna Crime: सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अंधेरी पुलिया के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी। एक पैर से दिव्यांग युवक ने अचानक विद्युत विभाग के कर्मचारी रामनरेश वर्मन पर कट्टे से फायर किया। घायल वर्मन ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर से उसका नकली पैर और कट्टा छीन लिया और सीधे पुलिस के पास पहुंच गए।

 सतना: सतना। बुधवार शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की अंधेरी पुलिया के पास सनसनीखेज घटना सामने आई, जब एक अज्ञात पैर से विकलांग व्यक्ति ने अचानक कट्टे से फायर कर विद्युत विभाग के कर्मचारी रामनरेश वर्मन को निशाना बनाया। हमले के बाद घायल वर्मन ने हमलावर से उसका नकली पैर और कट्टा छुड़ाकर सीधे सिटी कोतवाली पहुँचा दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हमलावर के सीने में गोली लगी है।

घटना का विवरण
बुधवार शाम करीब 6 बजे, रामनरेश वर्मन पिता सीताराम वर्मन, निवासी नौगवां थाना अमदरा जिला मैहर, घर से स्टेशन के प्लेटफार्म 1 जाने के लिए अंधेरी पुलिया से गुजर रहे थे। तभी एक पैर से विकलांग युवक अचानक सामने आया और कट्टे से गोली चला दी। घायल वर्मन ने घबराने के बजाय हमलावर पर झपट्टा मारकर उसका नकली पैर और कट्टा छीन लिया। इसके बाद उन्होंने सीधे पुलिस को सूचना दी। हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर RPF और GRP ने प्लेटफार्म आने-जाने पर रोक लगा दी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। अज्ञात विकलांग हमलावर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109(1) में प्रकरण दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावर की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
घायल का बयान
“मैं स्टेशन की ओर जा रहा था कि अचानक एक पैर से विकलांग युवक सामने आया और मुझ पर कट्टे से फायर कर दिया। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि मैं कुछ समझ नहीं पाया। किसी तरह हिम्मत कर उस पर झपटा और उससे उसका नकली पैर व कट्टा छीन लिया। इसके बाद मुझे अधिवक्ता सुनील पांडेय के निवास तक लेकर जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने सीधे कोतवाली जाने को कहा।”
रामनरेश वर्मन पीड़ित
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us