SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दी थी धमकी; कोर्ट ने भेजा जेल

शहडोल में नाबालिग से रेप का आरोपी गिरफ्तार:युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दी थी धमकी; कोर्ट ने भेजा जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से रेप के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने घटना की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी बनाई थीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 27 नवंबर को अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी अंकित वर्मा (19) जबरन उसके घर में घुस आया था। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल से आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं।

घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह मोबाइल पर संपर्क कर तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बात करने का दबाव बनाने लगा।

साइबर टीम की मदद से आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर बुढार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि शिकायत मिलते ही दो विशेष टीमों का गठन किया गया था। साइबर टीम भी इस मामले में सक्रिय थी।

आरोपी घटना के बाद से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। साइबर टीम की मदद से दोनों टीमों ने आरोपी को नगर से ही गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने इस कार्रवाई में अपनी टीम की भूमिका को सराहनीय बताया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us