SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खलिहान में रखी 100 क्विंटल धान जलकर राख:शहडोल में किसान को लाखों का नुकसान; घटना रात 2 बजे हुई, जांच जारी

खलिहान में रखी 100 क्विंटल धान जलकर राख:शहडोल में किसान को लाखों का नुकसान; घटना रात 2 बजे हुई, जांच जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल जिले के जैतपुर स्थित झींक बिजुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम अकड़ा में खलिहान में रखी 100 क्विंटल से अधिक धान जलकर राख हो गई। इस घटना से किसान को लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात ग्राम अकड़ा में हुई। पीड़ित किसान की पहचान इंद्र बहादुर, पिता ददन सिंह, निवासी अकड़ा के रूप में हुई है। किसान ने बताया कि उसने अपने खेत में बने खलिहान में गहाई के लिए 100 क्विंटल से अधिक धान रखी थी।

इंद्र बहादुर और उनका परिवार खलिहान से कुछ दूरी पर स्थित अपने घर में सो रहा था। किसान ने पुलिस को बताया कि वे रात 2 बजे तक जागे थे और सुबह क्रेशर आने पर गहाई का काम शुरू करने वाले थे। हालांकि, सुबह करीब 5 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि खलिहान में रखी धान की फसल जल रही थी।

आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन फसल राख हुई

आग देखकर किसान इंद्र बहादुर अपने परिवार के साथ खलिहान की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने पूरी फसल को जलाकर राख कर दिया था।

चौकी प्रभारी रामपाल वर्मा ने पुष्टि की कि किसान की शिकायत पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जली हुई 100 क्विंटल से अधिक धान की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us