SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:शहडोल से बहन के घर सीधी जा रहा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:शहडोल से बहन के घर सीधी जा रहा था; इलाज के दौरान तोड़ा दम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल जिले के ब्यौहारी बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक सीधी स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमरिया जिले के इन्दवार थाना क्षेत्र निवासी हरिनाथ साकेत (49) के रूप में हुई है। हरिनाथ अपनी मोटरसाइकिल से सीधी में अपनी बहन के घर जा रहे थे और अपने साथ मिठाई भी ले जा रहे थे।

ब्यौहारी बस स्टैंड के पास शहडोल से रीवा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल हरिनाथ को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्यौहारी बस स्टैंड पर अक्सर भीड़भाड़ रहती है, लेकिन बड़े वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और सड़क निर्माण एजेंसी से बस स्टैंड पर बड़े वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us