SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में मतदाता नहीं लौटा रहे गणना पत्रक:BLO बार-बार लगा रहे वोटर्स के घर चक्कर; कलेक्टर बोले-77 % डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा

शहडोल में मतदाता नहीं लौटा रहे गणना पत्रक:BLO बार-बार लगा रहे वोटर्स के घर चक्कर; कलेक्टर बोले-77 % डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की गति धीमी पड़ गई है। मतदाता गणना पत्रक वापस नहीं कर रहे हैं, जिससे बीएलओ को बार-बार घरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग ने बताया कि बीएलओ की ओर से प्रत्येक घर में गणना पत्रक वितरित किए गए थे, ताकि मतदाता अपनी जानकारी भरकर शीघ्र वापस कर सकें। हालांकि, जिले के कई वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में जब बीएलओ इन्हें वापस लेने पहुंचे, तो उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। कई परिवार बार-बार गैरमौजूद मिल रहे हैं, वहीं कुछ लोग पत्रक भरने में लापरवाही बरत रहे हैं।

जिले में अब तक 77 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा

अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया समयबद्ध होती है और गणना पत्रक वापस न मिलने से मतदाता सूची सुधार का संपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि जिले में 77 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। जिले के कुल 7 लाख 90 हजार 190 मतदाताओं में से 6 लाख 15 हजार मतदाताओं की फीडिंग हो चुकी है।
प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए जिले के सभी मतदाताओं से तत्काल सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गणना पत्रक भरने में यदि किसी को कोई परेशानी आ रही है, तो वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 8349901772 पर कॉल कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशासन का कहना है कि जब तक गणना पत्रक वापस नहीं मिलते, तब तक एसआईआर कार्य आगे नहीं बढ़ पाएगा। इसलिए जिले की मतदाता सूची को समय पर संशोधित और पूर्ण रूप से अपडेट करने के लिए हर मतदाता का सहयोग आवश्यक है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us