SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में मां की गुहार- मेरी बेटी दिलवा दो साहब:एसपी के पास बोली- बार-बार पड़ोसी के घर चली जाती है, मजदूरी करवा रहा परिवार

शहडोल में मां की गुहार- मेरी बेटी दिलवा दो साहब:एसपी के पास बोली- बार-बार पड़ोसी के घर चली जाती है, मजदूरी करवा रहा परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, एक 15 वर्षीय नाबालिग घर से बीते दिनों लापता हो जाती है, परिजन उसकी तलाश करते हैं लेकिन उसका पता नहीं चल पाता है, इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचते हैं, पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज करवाई जाती है।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर नाबालिग को दस्तयाब किया और परिजनों के हवाले भी किया गया लेकिन नाबालिग अपने माता-पिता के साथ रहना ही नहीं चाहती, परिजनों के हवाले नाबालिग आई और दो दिन तक अपने परिवार के साथ रही फिर वह अपने दोस्त के घर दुबारा चली गई। अब उससे पड़ोसी धान कटवा रहे हैं।

दोबारा परिजन पुलिस के पास फिर पहुंचते हैं पुलिस पता लगती है, नाबालिग फिर उसी स्थान में मिलती है, जहां वह पहले मिली थी। दोबारा पुलिस वही करती है, और दूसरी बार दस्तयाब कर परिजन के हवाले नाबालिग को कर देती है। लेकिन नाबालिग अब फिर घर से लापता हो गई। इधर मां पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और एसपी से मदद की गुहार लगाई है, मां का कहना है कि मेरी पुत्री बार-बार पड़ोस में रहने वाले युवक के घर रहने चली जाती है। हालांकि जैतपुर पुलिस ने मदद की दो बार मेरी पुत्री की तलाश की और मुझे सौंपा भी, लेकिन वह बार-बार पड़ोस में रहने वाले युवक के पास चली जाती है, जिससे मैं परेशान हूं। वह लोग मेरी बेटी से मजदूरी करवा रहे है।

वहीं जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक का कहना है कि हमने मामले पर तत्काल अपराध दर्ज किया था, पहली बार जब 15 साल की नाबालिग लापता हुई थी, तो उसे दस्तयाब किया और परिजनों के हवाले किया। कुछ दिनों बाद नाबालिग फिर लापता हो गई, हमने फिर तलाश की और फिर वह उसी स्थान पर मिली, जहां वह पहले मिली थी, बयान लिए गए लेकिन नाबालिग ने कुछ भी नहीं बताया और उसने कहा कि मैं अपने मन से ही घूमने गई थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us