SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » एएसआई का नशे में हंगामा, वीडियो आया सामने:शहडोल से प्रयागराज नाबालिग को तलाश करने भेजा था, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

एएसआई का नशे में हंगामा, वीडियो आया सामने:शहडोल से प्रयागराज नाबालिग को तलाश करने भेजा था, एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) दीपक सिंह परिहार का शराब के नशे में एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एएसआई को हाल ही में एक नाबालिग की बरामदगी के लिए प्रयागराज भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, एएसआई परिहार को नाबालिग की तलाश में उत्तर प्रदेश भेजा गया था। हालांकि, वे न तो निर्धारित स्थान पर पहुंचे और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बजाय, उन्होंने केस डायरी अपने घर पर रख दी और खुद नशे की हालत में सार्वजनिक स्थल पर देखे गए।

पुलिस अधिकारियों को लोगों ने दी सूचना

इस दौरान कुछ लोगों ने एएसआई परिहार का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपक परिहार को सार्वजनिक स्थान पर नशे में हंगामा करते देखा गया। इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई थी।

यह पहला मौका नहीं है जब एएसआई परिहार पर इस तरह के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वे नशे की हालत में विवाद कर चुके हैं। उस समय विभाग ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिंहपुर थाना प्रभारी एम.एल. राहंगडाले ने बताया कि “थाने में पदस्थ एएसआई का वीडियो प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।”

स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब कानून के रक्षक ही नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो जनता का भरोसा कमजोर होता है। सिंहपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पुलिस की साख को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us