SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » राजधानी भोपाल में “राज्य गौरव सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन

राजधानी भोपाल में “राज्य गौरव सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        देशभर के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को मिला सम्मान, डॉ. विजय कुमार यादव रहे मुख्य आयोजक

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित होटल रेडिसन में “राज्य गौरव सम्मान” समारोह का भव्य आयोजन नागरिक जन कल्याण सेवा फाउंडेशन, भारत के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. विजय कुमार यादव द्वारा किया गया, जो इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष है

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती प्रतिमा बागरी जी (राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन), माननीय किशन सूर्यवंशी जी (भोपाल नगर निगम अध्यक्ष), अंतरराष्ट्रीय कवि श्री अकबर तक मंसूरी जी, तथा सिविल पब्लिक सर्विस राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव जी की गरिमामय उपस्थिति रही।

माननीय श्रीमती प्रतिमा बागरी जी (राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन),

माननीय किशन सूर्यवंशी जी (भोपाल नगर निगम अध्यक्ष),

अंतरराष्ट्रीय कवि श्री अकबर तक मंसूरी जी

   सिविल पब्लिक सर्विस राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव जी

इस भव्य समारोह में देशभर से आए प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुषों को उनके असाधारण योगदान शिक्षा, कला, समाजसेवा, और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गयाI

“राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किये गए महिला एवं पुरुष 

माननीय श्रीमती प्रतिमा बागरी जी (राज्य मंत्री, मध्य प्रदेश शासन),ने अपने संबोधन में कहा-

“यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह समाज और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। हम सब मिलकर शिक्षा, संस्कृति और सेवा के माध्यम से भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us