SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » MPPSC Result: मंदसौर जिले के किसान की बेटी रुचि जाट बनीं डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में हासिल की 6वीं रैंक

MPPSC Result: मंदसौर जिले के किसान की बेटी रुचि जाट बनीं डिप्टी कलेक्टर, प्रदेश में हासिल की 6वीं रैंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:   मंदसौर जिले के पीपलखूंटा गांव की रुचि जाट ने एमपीपीएससी परीक्षा में 6वीं रैंक हासिल की, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। सरकारी स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रुचि ने पांचवें प्रयास में यह मुकाम पाया। पिता मोहनलाल जाट किसान हैं, माता यशोदा बाई गृहणी हैं। रुचि की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

मंदसौर। मंदसौर जिले के छोटे से ग्राम पीपलखूंटा की रहने वाली रुचि जाट ने पांचवें प्रयास में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 6वीं रेंक हासिल की है, उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। एक छोटे से गांव से आने वाली रुचि ने अपनी पूरी पढ़ाई सरकारी स्कूल व सरकारी कॉलेज से ही की है। मेहनत और परिवार के समर्थन से यह मुकाम पाया है।

रुचि ने गांव पीपलखूंटा के सरकारी स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मंदसौर के शासकीय महाविद्यालय में अध्धयन किया। अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और मेहनत से लगातार आगे पढ़ाई की तैयारी करती रही। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में रुचि जाट का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। रुचि जाट 6 साल से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रही थी, वहीं रुचि का यह 5वां प्रयास था जिसमें वह 6वीं रेंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर बनी हैं।

मंदसौर जिले के पीपलखूंटा की रहने वाली रुचि जाट ने बताया कि उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में की। मंदसौर के राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से स्नातक की पढाई पूरी की। पिता मोहनलाल जाट किसान हैं, वही उनकी माता यशोदा बाई गृहणी हैं। रुचि ने बताया कि माता-पिता ने बहुत सपोर्ट किया और उन्ही की बदौलत आज मुकाम हासिल किया है।

लगन सच्ची हो तो मिलेगी सफलता

रुचि ने अन्य अभ्यर्थियों को संदेश दिया कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक दृष्टिकोण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ‘सफलता में भले समय लगे, लेकिन अगर लगन सच्ची हो तो मंजिल जरुर मिलती है।’ मंदसौर की रुचि जाट की यह सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us