SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मंदसौर में सीएम डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने बुझाई

मंदसौर में सीएम डॉ. मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, सुरक्षाकर्मियों ने बुझाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास सीएम डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह हॉट एयर बैलून में सवार होने के लिए पहुंचे थे। हवा की रफ्तार 20 किमी होने की वजह से बैलून उड़ा नहीं और नीचे झुकने लगा, इस दौरान उसका निचला हिस्सा जलने लगा। वहां मौजूर सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई और सीएम को बाहर निकाला।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में रात गुजरने के बाद शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस दौरान उसका निचला हिस्सा जल गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सीएम को बाहर निकाला और आग बुझाई।

अभयारण्य गिद्धों के लिए मशहूर, अब चीते भी दौड़ रहे

मंदसौर जिले के गांधीसागर में गांधीसागर फारेस्ट रिटीट्र का शुभारंभ करने शुक्रवार शाम को पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है। जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों का विकास हमारा लक्ष्य है। वाटर स्पोर्ट्स का असाधारण रोमांच अब गांधीसागर बांध की नई पहचान बनेगा। गांधीसागर बांध बैकवाटर, आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है।

naidunia_image

गांधीसागर अभयारण्य पहले गिद्धों के लिए मशहूर है, अब यहां चीता भी दौड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन की धूरी है। पृथ्वी पर जीव की उत्पति जल से हुई है। गांधीसागर बांध क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी की शुरुआत हो गई है। अब यह संपूर्ण क्षेत्र वाटर स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले देश-दुनिया के सभी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। प्राचीनकाल में जल मार्गों से ही आवागमन होता था। गांधीसागर बांध क्षेत्र में पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेंगे। मंदसौर सिर्फ गांधीसागर के लिए नहीं, अफीम के लिए भी फेमस है।

गांधीसागर और चंबल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि गांधीसागर और चंबल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावना है। मुख्यमंत्री राज्य के पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह क्षेत्र गिद्ध संरक्षण और तितलियों की प्रजातियों के लिए प्रसिद्ध है। आगामी वर्षों में गांधीसागर क्षेत्र प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध जल पर्यटन स्थल बनेगा।

गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया ने कहा कि गांधीसागर बांध वर्ष 1960 में बना था, यहां सालों तक कोई विकास नहीं हुआ, लेकिन अब मुख्यमंत्री ने अपनी सहृदयता से यहां विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक रुपये मंजूर किए हैं। विकास कार्यों के बाद यह क्षेत्र एक नए स्वरूप में जाना-पहचाना जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

चंबल नदी की आरती कर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंबल नदी की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की। उन्होंने कन्या पूजन कर नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की। गांधी सागर फारेस्ट रिट्रीट के आयोजक इवोक कैंपिंग की ओर से चंबल नदी की सुंदरता को प्रदर्शित करता आर्ट वर्क भेंट किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us