SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में अजय अवस्थी बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष:जमीनी नेता की नियुक्ति से उत्साह; पटवारी संग कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

शहडोल में अजय अवस्थी बने कांग्रेस जिला अध्यक्ष:जमीनी नेता की नियुक्ति से उत्साह; पटवारी संग कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शहडोल जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए अजय अवस्थी को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को जारी सूची में उनका नाम घोषित किया गया।

ऑब्जर्वर्स ने जिलों में जाकर रायशुमारी कर अध्यक्ष के लिए नाम छांटे। दो महीने की एक्सरसाइज के बाद घोषित हुए जिला अध्यक्षों के नाम।

अजय अवस्थी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और जिले में एक सक्रिय और जमीनी नेता के रूप में पहचान रखते हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने भी उनके नाम का समर्थन किया था।

नई नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई जगहों पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गई।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि जमीनी नेता को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। अब अजय अवस्थी की अगुआई में कांग्रेस आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना करेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us