श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल पुलिस ने 6 अगस्त को जिला बदर शातिर अपराधी गुड्डू अकरम उर्फ राशिद को दोबारा गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई में शहडोल जिला दंडाधिकारी ने अपराधी को 29 अप्रैल को शहडोल सहित उमरिया, अनूपपुर, सीधी और मैहर जिलों से 6 महीने के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया था।
अपराधी ने 4 मई से आदेश का उल्लंघन करते हुए शहडोल जिले की सीमा में प्रवेश किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक टीम बनाई और अपराधी को कछरी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पास से घेरकर पकड़ लिया।
गुड्डू अकरम के खिलाफ धनपुरी थाने में अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 223 बीएनएस और 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी धनपुरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अभियान में निरीक्षक खेमसिंह सिंह और उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।







