SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में अवैध रेत खनन करती ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:ब्यौहारी पुलिस के सामने से चालक मौके से फरार

शहडोल में अवैध रेत खनन करती ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त:ब्यौहारी पुलिस के सामने से चालक मौके से फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में बुधवार सुबह सूखा गांव से रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ब्यौहारी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया।

ब्यौहारी पुलिस को सूचना मिली थी कि सूखा गांव में अवैध तरीके से रेत का खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव की तरफ रवाना हुई। पुलिस को अपनी ओर आते देख ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।

पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, जिसमें भारी मात्रा में रेत भरी हुई थी। जब्त किए गए वाहन को ब्यौहारी थाने लाया गया है।

खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि अवैध रेत खनन को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us