श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक अजीब मामला सामने आया, जहां शादी के दूसरे दिन दूल्हा सुहागरात पर कमरे से सिर्फ कच्छे में भाग गया। दुल्हन इंतजार करती रही। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है और युवक की तलाश की जा रही है।
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा सुहागरात वाले दिन कच्छे में भाग गया। इस दौरान दुल्हन कमरे में उसका इंतजार करती रही। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस व परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुटी हुई है।
शादी के बाद घर में था खुशी का माहौल
मामला कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नीविया की है। 3 जुलाई को गंगादयाल (25) की शादी बदायूं जिले के करीमनगर गांव की सीमा से हुई थी। 4 जुलाई को सीमा ससुराल पहुंची, तो उसका धूमधाम से स्वागत हुआ। परिवार वालों ने खुशी के साथ सभी रस्में पूरी की।
कमरे से कच्छे में भागा दूल्हा
- 5 जुलाई को घर से लगभग सभी रिश्तेदार लौट चुके थे। सुहागरात वाले दिन गंगादयाल पत्नी सीमा के साथ कमरे में गया, लेकिन कुछ देर बाद ही वह भाग गया। सीमा काफी देर तक उसका इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं लौटा। उसने घरवालों को गंगादयाल के गायब होने की सूचना दी।
- घरवालों ने कमरा देखा, तो वह हैरान रह गए। कमरे में उसके सारे कपड़े थे। वह केवल कच्छे में बाहर निकल गया था। परिजनों ने उसको आसपास देखा, लेकिन कहीं भी नहीं मिला। परिजनों ने परेशान होकर पुलिस को सूचना दी।
.jpg)
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
परिजन थाना सिकंदरपुर वैश्य पहुंचे, जहां गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने जानकारी दी कि युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को तलाशी की जा रही है, लेकिन अभी तक वह नहीं मिल पाया है।







