श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: Bengaluru के चर्च स्ट्रीट पर एक युवक द्वारा महिलाओं की चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें Instagram पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसका इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी एक्टिव है।
सावधान… कहीं आप भी अनजाने में किसी कैमरे में कैद तो नहीं हो रहीं? यह सलाह इंस्टाग्राम पर Bengaluru की एक महिला के द्वारा अन्य लड़कियों को दिया गया। इस वीडियो के बाद पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया। जी हां, खबर है कि बेंगलुरु में एक 26 साल के शख्स ने बिना इजाजत कई महिलाओं का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया। मामले पर जब एक महिला ने ऑनलाइन ही आपत्ति दर्ज कराई तो पुलिस ने खोजबीन कर युवक को हिरासत में ले लिया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि गिरफ्तार युवक का नाम गुरदीप सिंह है जो बेंगलुरु के केआर पुरम में रहता है। होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट होने के बाद भी आरोपी बेरोजगार है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया। गुरदीप सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई महिलाओं के तस्वीर शेयर करता था. बेंगलुरु के मशहूर कमर्शियल इलाका चर्च स्ट्रीट की कई फुटेज उसके अकाउंट पर साझा किए गए है।
खुद की वीडियो देखी तो हुई शॉक
इन वीडियोज में महिलाएं अनजाने में कैमरे में कैद हो रही थीं और कई बार वे चौंक भी जाती थीं। इसी से पीड़ित एक महिला ने जब अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर देखी तो अपनी बात रखी। उसने कहा, “यह शख्स चर्च स्ट्रीट पर घूमता है, मगर असल में वह महिलाओं को बगैर मर्जी के रिकॉर्ड करता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ। मुझे यकीन है कि कई और महिलाएं भी इसकी शिकार हुई होंगी, जिन्हें इसकी खबर तक नहीं।”
युवक का अकाउंट अब भी एक्टिव
बता दें कि इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद नहीं करवा पा रही है। इसका कारण यह दिया गया कि इंस्टाग्राम की पॉलिसीज के चलते ऐसा हो रहा है। जानकारी हो कि अब पुलिस कोर्ट की मदद से मेटा कंपनी के जरिए अकाउंट को हटाने का की तैयारी कर रही है।







