SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » दुष्कर्म आरोप में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने लगाए पीड़िता पर चोरी के आरोप, पुलिस बोली- कोई सबूत नहीं

दुष्कर्म आरोप में फंसे क्रिकेटर यश दयाल ने लगाए पीड़िता पर चोरी के आरोप, पुलिस बोली- कोई सबूत नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:     क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने पीड़िता पर चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया, लेकिन कोई सबूत नहीं दे सके। पुलिस ने पीड़िता पर केस दर्ज नहीं किया और अब यश दयाल के परिवार से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

 गाजियाबाद। क्रिकेटर यश दयाल दुष्कर्म के आरोप में बुरी तरह फंस गए हैं। उनके खिलाफ गाजियाबाद में दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज हो गया है। अब यश दयाल की तरफ से पीड़िता के खिलाफ चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि उनके पास पीड़िता के खिलाफ सबूत नहीं हैं।

यश दयाल ने वकील के जरिए पुलिस को वॉट्सएप पर शिकायत का भेजी। उन्होंने पीड़िता पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवती से सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई। युवती पैसा मांगने लगी। वह इसके पढ़ाई, इलाज सहित अलग-अलग बहाने बनाती थी। वह कभी मिलने आती, तो सामान चुराकर ले जाती थी।

यश दयाल के परिवार से होगी पूछताछ

गाजियाबाद पुलिस ने यश दयाल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनके परिवार से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ की जाएगी। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने कहा कि क्रिकेटर की तरफ से वॉट्सएप पर तहरीर दी गई है। इस दौरान उनके वकील मौजूद थे। उनके आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं था। ऐसे में पीड़िता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us