SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » MP News: जिनकी जान बचाने गए, वो ही मारने लगे… शहडोल में युवकों ने की प्रोजेक्ट मैनेजर की पिटाई

MP News: जिनकी जान बचाने गए, वो ही मारने लगे… शहडोल में युवकों ने की प्रोजेक्ट मैनेजर की पिटाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      सीमा सिंह शहडोल -:     पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान मो. जुबैद और मो. वाहिद ने प्रबंधक के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रबंधक ने गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के सोनटोला में जल निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा के साथ मारपीट हुई है। शनिवार की दोपहर जल निगम डैम का निरीक्षण करने गए प्रबंधक ने देखा कि कुछ युवक सोन नदी में गहरे पानी में नहा रहे थे, जो कि डूब क्षेत्र में आता है। जब उन्होंने युवकों को इस खतरनाक स्थिति के बारे में समझाया, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए और उन पर हमला कर दिया।

आरोपी मौके से फरार, प्रबंधक ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान मो. जुबैद और मो. वाहिद ने प्रबंधक के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि प्रबंधक ने गोहपारू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्या कहना है प्रबंधक रोहित का?

रोहित मिश्रा ने इस घटना के संबंध में कहा, ‘हम इस क्षेत्र का निरीक्षण करने आए थे, क्योंकि हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि लोग गहरे पानी में नहा रहे हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। यह क्षेत्र प्रतिबंधित है और यहां का जलस्तर काफी गहरा है। जहां सैकड़ो की तादाद में लोग नहा रहे थे, उसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल थी। जब हमने लोगों को समझाने की कोशिश की, तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।’

 

जिसकी सुरक्षा के लिए गए, उन्हीं ने पीटा

रोहित ने कहा कि हम तो लोगों की सुरक्षा को लेकर मौके पर पहुंचे थे और उन्हें समझाना चाह रहे थे कि यहां आपकी जान को खतरा हो सकता है, क्योंकि जहां पर लोग नहा रहे थे वहां काफी गहरा पानी है। हमें क्या पता था कि हमें लोगों को समझना महंगा पड़ जाएगा। पुलिस ने इस मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने के अलावा अन्य धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है।

हम आरोपी युवकों की तलाश कर रहे हैं। मारपीट का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया है, जिससे इस घटना की गंभीरता और बढ़ गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवकों ने प्रबंधक के साथ मारपीट की है।

– गोहपारू पुलिस

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us