SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » साड़ी बनी फांसी का फंदा, 6 वर्षीय बच्चे की मौत:शहडोल में पेड़ पर झूला झूल रहा था बच्चा, तभी हुआ हादसा

साड़ी बनी फांसी का फंदा, 6 वर्षीय बच्चे की मौत:शहडोल में पेड़ पर झूला झूल रहा था बच्चा, तभी हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:      शहडोल के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 6 वर्षीय बच्चे की साड़ी के झूले में फंसकर मौत हो गई। अभि उर्फ मनु बैगा अपने घर के सामने स्थित आम के पेड़ पर मां की साड़ी से बने झूले में खेल रहा था।

घटना के समय बच्चे के पिता मिर्रा बैगा मजदूरी के लिए घर से बाहर थे। परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे। झूला झूलते समय बच्चे का संतुलन बिगड़ गया। वह साड़ी के फंदे में फंस गया।

पड़ोसी ने बच्चे को झूले में फंसा देखा। वे मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। स्थानीय निवासी रामू ने बताया कि पूरा गांव इस घटना से सदमे में है।
पिता मिर्रा बैगा ने बताया कि अभि उनका इकलौता बेटा था। घटना के बाद से मां सदमे में है। जयसिंह नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us